
श्री रामावतार शर्मा ने 31.07.2026 (पूर्वाहन) को गुजरात, अहमदाबाद में महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II) का पदभार संभाला। इससे पूर्व,वे जयपुर,राजस्थान में महालेखाकार (लेखापरीक्षा-l) के पद पर कार्यरत थे l वे भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (IA&AS) के 2003 बैच के अधिकारी हैं।
उन्होंने अपने लोक सेवा करियर की शुरुआत दिल्ली में सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में की और बाद में वे भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (IA&AS) में शामिल हो गए। अपने विशिष्ट करियर के दौरान, उन्होंने कोहिमा, बड़ौदा और दिल्ली में उप महालेखाकार / निदेशक, लेखापरीक्षा के रूप में कार्य किया, जहाँ वे राज्य सरकार, पेट्रोलियम और टेलीकॉम सेक्टर की लेखापरीक्षा से जुड़े रहे। उन्होंने राष्ट्रीय लेखापरीक्षा एवं लेखा अकादमी (NAAA), शिमला में निदेशक और वाशिंगटन डी सी, अमेरिका में भारतीय दूतावास के प्रधान निदेशक, लेखापरीक्षा के कार्यालय में निदेशक, लेखापरीक्षा के तौर पर भी कार्य किया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान और बिहार में महालेखाकार के तौर पर सेवाएं दीं।
दुनिया भर में विभिन्न भारतीय मिशनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) की लेखापरीक्षा के अलावा, श्री शर्मा को रूस, तुर्की और ऑस्ट्रिया में इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन फ़ॉर माइग्रेशन (IOM) के साथ-साथ न्यूयॉर्क में यूनिसेफ़(UNICEF) के मुख्यालय और चीन,म्यांमार,इंडोनेशिया,घाना,बुर्किना फासो और सेनेगल में इनके क्षेत्रीय कार्यालयों की लेखापरीक्षा का व्यापक अनुभव है l
उन्होंने IIM अहमदाबाद, iCED जयपुर, iCISA नोएडा, राष्ट्रीय लेखा अकादमी, कुआलालंपुर (मलेशिया) और बर्कले यूनिवर्सिटी (कैलिफ़ोर्निया) में आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है।
वे वित्तीय लेखापरीक्षा के लिए प्रमाणित ISSAI मार्गदर्शक हैं और उन्होंने ASOSAI की ओर से बैंकॉक और टोक्यो में इसके लिए कोर्स मॉड्यूल में हिस्सा लिया है और उन्हें डिज़ाइन भी किया है।

